घने कोहरे ने रोकी रफ्तार; दिल्ली एयरपोर्ट पर 110 उड़ानें रद्द, 370 से अधिक में देरी

दिल्ली में घने कोहरे ने हवाई यातायात को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खराब दृश्यता के कारण कई उड़ानें रद्द हुईं, जबकि कई विमानों का संचालन देरी से हुआ। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना जताई है।

Delhi News: रविवार को दिल्ली के हवाई अड्डे पर घने कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे उड़ान संचालन प्रभावित हुआ। इस कारण कुल 110 उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जिनमें 59 आगमन और 51 प्रस्थान उड़ानें शामिल थीं। एक अधिकारी के अनुसार, खराब मौसम का असर पूरे दिन बना रहा। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 370 से अधिक उड़ानें देरी से संचालित हुईं, जबकि उड़ानों के प्रस्थान में औसतन करीब 26 मिनट की देरी दर्ज की गई।

Flight Operations Disrupted at Delhi Airport Due to Dense Fog (Symbolic Photo: Canva)

घने कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऑपरेशन बाधित (सांकेतिक फोटो: Canva)

दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डीआईएएल ने शाम के समय जारी एक बयान में बताया कि हवाई अड्डे पर संचालन सामान्य रूप से जारी है। डीआईएएल ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) का प्रबंधन करता है, जो देश का सबसे व्यस्त और बड़ा हवाई अड्डा माना जाता है, जहां रोजाना लगभग 1,300 उड़ानों का आवागमन होता है।

End of Feed