Indore News: इंदौर में मंडराया डेंगू का खतरा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, ऐसे करें खुद का बचाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2023, 10:11 PM IST

इंदौर में डेंगू का प्रकोप देखने को मिल रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और आमजन को डेंगू से बचने की सलाह भी दी है, साथ ही अपने आसपास पानी के जमाव को रोकने को कहा गया है।

Indore Dengue Case: मध्य प्रदेश के इंदौर में डेंगू का खतरा मंडरा रहा है, यहां पर तेजी से डेंगू के मरीजों का इजाफा हो रहा है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही लोगों को सजग रहने की भी हिदायत दी गई है। प्रशासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि भारी वर्षा के बाद जलजमाव की स्थितियां होती है, ऐसी स्थिति में मलेरिया, डेंगू का प्रकोप बढ़ जाता है। इस कारण अपने आसपास कहीं भी पानी का जमाव न होने दें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लार्वा और मच्छरों को नष्ट करने की लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे डेंगू के प्रकोप से बचा जा सके।

Dengue Patient increasing

इंदौर में बढ़ रहे डेंगू के मामले

ये मच्छर फैलाते हैं डेंगू

डेंगू बीमारी एडीज नामक मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ पानी से भरे टैंक, टायर, सीमेंट की टंकियों, मटके, बाल्टियों, कूलर, छत पर रखे अनुपयोगी सामान, टूटे-फूटे बर्तन, पानी से भरे पॉलीथिन में अंडे देता है। इसके अलावा खाली गमले, मटके एवं अन्य पानी से भरे बर्तन व सामान, कबाड़ियों द्वारा खुले में रखे गए सामान, पशुओं को पानी पिलाने के लिए रखे गए हौज में भी एडीज के लार्वा पाए जाते हैं, जिसे देखकर लोग इसे पानी के कीड़े समझ बैठते हैं।

End of Feed