Delhi News: गाजीपुर, बदरपुर सहित सभी बॉर्डर होंगे जाम मुक्त, MCD ने बनाया खास प्लान, बस जनवरी तक इंतजार

Delhi News: किसी भी बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री लेनी हो तो वहां लंबा जाम देखकर झुंझलाहट होने लगती है। दरअसल MCD यहां पर कॉमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स की वसूली करती है, जिसके कारण जाम लग जाता है। लेकिन अब जल्द ही यह व्यवस्था बदलने वाली है और आपकी झंझलाहट भी खत्म होने वाली है।

Delhi News: अगर आप दिल्ली-NCR में रहते हैं या यहां आते-जाते हैं तो आपने गाजीपुर, चिल्ला, बदरपुर और रजोकरी सहित कई बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें देखी होंगी। हालांकि कतारें कॉमर्शियल वाहनों के लिए होती हैं, लेकिन अन्य गाड़ियां भी यहां जाम में फंस जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली की सीमाओं पर दिल्ली नगर निगम (MCD) ने अपने टोल नाके लगाए हुए हैं। यहां पर MCD की तरफ से कॉमर्शियल वाहनों से एंट्री टोल वसूला जाता है। क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया मैनुअल तरीके से होती है, इसलिए दिल्ली में एंट्री करने वाले रास्तों पर भीषण जाम लग जाता है। खासतौर पर सुबह और शाम के समय आम लोग इस जाम में फंसकर परेशान होते हैं। अब अच्छी खबर ये है कि जल्द ही यह व्यवस्था इतिहास बन जाएगी और आप ट्रैफिक जाम में फंसे बिना, MCD के इन टोल नाकों से आसानी से गुजर जाएंगे।

Delhi Border Jam

दिल्ली बॉर्डर पर जाम जल्द ही बन जाएगा इतिहास की बात

दरअसल MCD राजधानी के सभी 154 टोल पॉइंट पर बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत कॉमर्शियल वाहनों को टोल चुकाने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) तकनीक के जरिए चलते वाहन का FASTag स्कैन होगा और टोल की रकम अपने आप कट जाएगी। इस व्यवस्था के शुरू होने से दिल्ली की बॉर्डरों पर लगने वाला जाम कम होगा, लोगों का समय और ईंधन बचने के साथ ही प्रदूषण भी कम होगा। पहले चरण में 20 प्रमुख टोल पॉइंट पर यह व्यवस्था लागू की जाएगी। इन स्थानों से दिल्ली में एंट्री करने वाले करीब 85 फीसद वाहनों की आवाजाही होती है। बाकी टोल पॉइंट को भी इस व्यवस्था से जोड़ने की तैयारी है।

End of Feed