Delhi: यमुना में क्रूज की सवारी के लिए कितना देना होगा किराया? जानें रूट और टिकट बुकिंग का तरीका

दिल्ली में यमुना पर पहली इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा 'नमो यमुना रिवर सफारी' 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं कि इसका रूट और टिकट की कीमत क्या है और इसे कैसे बुक कर सकते हैं।

Delhi Yamuna Cruise: अब दिल्लीवासी यमुना नदी में बोटिंग और क्रूज की सैर का आनंद ले सकते हैं। राजधानी में पहली बार यमुना पर इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा शुरू की गई है। जिससे राजधानी में रिवर टूरिज्म को एक नया आयाम मिलने जा रहा है। इस क्रूज का नाम 'नमो यमुना रिवर सफारी' (Namo Yamuna River Safari) रखा गया है। इस क्रूज के जरिए दिल्लीवासी और पर्यटक नदी के बीच से राजधानी का एक अलग नजारा देख सकेंगे। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 10 नवंबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस सेवा का उद्घाटन किया। अगर आप भी इस नई वाटर सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो यहां इसकी टिकट से लेकर रूट तक की पूरी जानकारी नीचे दी गई है:

delhi cruise

दिल्ली में शुरू हुई इलेक्ट्रिक क्रूज सेवा (सांकेतिक फोटो)

नमो यमुना रिवर सफारी का रूट

यह क्रूज सोनिया विहार से जगतपुर के बीच चलेगी। करीब 6 किलोमीटर की राउंड ट्रिप पूरी करने में लगभग 40 मिनट लगेंगे। खास बात यह है कि इस क्रूज में एक बार में 30 यात्री सफर कर सकेंगे।

End of Feed