प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली तैयार, विंटर एयर क्वालिटी फ्रेमवर्क लागू; नवंबर से बैन होंगे बीएस-6 वाहन

दिल्ली सरकार ने आगामी सर्दियों में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए जून महीने में ही Proactive Winter Air Quality Management Framework अधिसूचित कर दिया है।

दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ’प्रोएक्टिव विंटर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट फ्रेमवर्क’ अधिसूचित कर दिया, जिसके तहत राष्ट्रीय राजधानी के बाहर पंजीकृत गैर बीएस-6 वाणिज्यिक वाहनों को नवंबर से लेकर जनवरी तक शहर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बयान में कहा कि अधिसूचित मसौदे के तहत दिल्ली के पेट्रोल पंप पर केवल वही वाहन ईंधन खरीद सकेंगे, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसीसी) होगा। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईंधन खरीद पर ये प्रतिबंध कितने समय तक लागू रहेंगे।

Delhi Pollution Control Plan

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

बयान के मुताबिक, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर बीएस-6 वाणिज्यिक वाहनों को एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सीएनजी वाहनों, इलेक्ट्रिक वाहनों, आपातकालीन सेवा वाहनों और सरकारी काम में लगे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी जाएगी। गुप्ता ने कहा कि सर्दियों के दौरान वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और निजी वाहनों के अत्यधिक इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए अधिकृत पार्किंग स्थलों पर एक नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक शुल्क दोगुना कर दिया जाएगा।

End of Feed