Delhi Fog: घने कोहरे की कैद में दिल्ली-NCR, सड़कों पर सुबह रेंगते दिखे वाहन; IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह घना कोहरा देखने को मिला। कई इलाकों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। कोहरे के साथ ही राजधानी के लोग आज शीतलहर की मार भी झेलने वाले हैं। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।

Delhi NCR Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर एक बार फिर घने कोहरे के साए में कैद हो गया। गुरुवार सुबह कई इलाकों में घने कोहरे का असर देखने को मिला। जिसके कारण विजिबिलिटी बुरी तरह प्रभावित हुई। कोहरे की वजह से सड़क पर 50 मीटर की दूरी पर देखना भी मुश्किल हो रहा था। जिसके कारण वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी काफी समस्या हुई। घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने सुबह साढ़े 8 बजे तक दिल्ली में रेड अलर्ट भी जारी कर दिया। जिसके बाद सुबह साढ़े 10 बजे तक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

delhi Fog

दिल्ली में छाया घना कोहरा (ANI)

दिल्ली में आज शीतलहर का येलो अलर्ट

दिल्ली घने कोहरे के साथ ही कोल्ड वेव की मार भी झेल रही है। IMD ने आज राजधानी में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि दिन में अब यहां ठंड से राहत देने वाली धूप निकलने लगी है। लेकिन सुबह-शाम अभी भी गलन वाली ठंड पड़ रही है। बुधवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस कम था। वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से सिर्फ 0.1 डिग्री अधिक है।

End of Feed