Delhi Rain: आज छाता लेकर निकलें बाहर, दिल्ली में बारिश के साथ दिन की शुरुआत, ऑफिस टाइम पर ट्रैफिक देगा 'टेंशन'!

दिल्ली में आज का मानसून अपडेट 08 July 2026: दिल्ली-एनसीआर में मानसून सक्रिय होने से बुधवार सुबह से ही बारिश देखने को मिल रही है। आज दिनभर बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले अपने साथ छाता और रेनकोट लेकर ही चलें।

Delhi-NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में मानसून एक्टिव हो गया है। आज राजधानी में सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। इस दौरान कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश देखने को मिल रही है। जिसके कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया है। सुबह-सुबह हुई बरसात ने जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दिलाई है, वहीं कामकाजी लोगों और दफ्तर जाने वालों के लिए यह बारिश आफत बन सकती है। लोगों को आज ऑफिस जाते समय ट्रैफिक जाम की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने दिनभर बारिश की संभावना जताई है, ऐसे में घर से बाहर जाने से पहले छाता-रेनकोट लेकर ही निकलें।

Delhi weather

दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज दिनभर बारिश का अलर्ट (सांकेतिक फोटो)

दिल्ली में आज दिनभर बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार तड़के से ही कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दिनभर रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। कहीं-कहीं हवाओं की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने आज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।

End of Feed