दिल्ली के इन 51 इलाकों में तीन दिन नहीं आएगा पानी, टैंकर मंगवाने के लिए ये है Helpline Number

Delhi Water Supply Disruption: दिल्ली में तीन दिन लगभग 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। जिन इलाकों में पानी आपूर्ति बाधित रहेगी उनकी पूरी लिस्ट हमने इस खबर में नीचे दी है। इसके साथ ही इस खबर में आपको टैंकर मंगवाने के लिए हेल्पलाइन भी मिलेगा।

दिल्ली से सर्दियों की विदाई हो गई है और अब गर्मियों ने दस्तक भी दे दी है। गर्मियां बढ़ने के साथ ही पानी की खपत भी बढ़ने लगती है। दिल्ली में गर्मियों के दिनों में कई इलाकों में पानी की भारी कमी देखने को मिलती है। हालांकि, अभी वैसे हालात नहीं हैं। लेकिन दिल्ली के लगभग 51 इलाकों में 48 घंटे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। चलिए जानते हैं विस्तार से -

Delhi Water supply disruption

दिल्ली के 50 से ज्यादा इलाकों में तीन दिन बाधित रहेगी पानी की आपूर्ति

किस-किस दिन नहीं आएगा पानी

दिल्ली के लगभग 51 इलाकों में तीन दिन, लगभग 48 घंटे तक पानी सी सप्लाई बाधित रहेगी। कल यानी बुधवार 25, गुरुवार 26 और शुक्रवार 27 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने कल यानी सोमवार 23 फरवरी को ही इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी थी। बुधवार 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से शुक्रवार 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

End of Feed