शहर

भारत का सबसे बड़ा चांदी उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें

Silver mines in India (चांदी की खदान, Chandi ki Khadan): इन दिनों चांदी के भाव लगातार चढ़े हुए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन कहां होता है? क्या चांदी की खदान (Silver mines) होती है? इससे पहले की चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) और चढ़ जाए, जान लीजिए अपने इन प्रश्नों के उत्तर।

Image

भारत में कहां होता है चांदी का सबसे ज्यादा उत्पादन

चांदी का भाव (Chandi ka Bhav) पिछले कुछ महीनों से सभी को चौंका रहा है। चार लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने के बाद चांदी के भाव में जरूर कुछ गिरावट आई है, लेकिन अब भी चांदी एक साल पहले के रेट से बहुत ऊपर है। चांदी की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसके लिए लिए इलेक्ट्रिक वाहनों, मोबाइल आदि के साथ ही अन्य चीजों को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। दुनिया के अन्य देशों की ही तरह भारत में भी सोने के बाद चांदी भी काफी महंगी धातु है। हमारे देश में चांदी के गहने पहनने का भी चलन है। चांदी का भाव लगातार चढ़ रहा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन कहां होता है? नहीं जानते तो कोई बात नहीं, हम बता देते हैं -

हमारा देश जनसंख्या की दृष्टि से भले ही दुनिया का सबसे बड़ा देश हो, लेकिन क्षेत्र के लिहाज से हमारा नंबर 7वां है। लगभग 150 करोड़ की जनसंख्या वाले इस देश में चांदी के चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। लेकिन देश में सोना, चांदी जैसी धातुओं का उत्पादन काफी कम होता है, इसलिए हमें इनके लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है। भले ही भारत में उत्पादन कम होता हो, लेकिन हमारे देश के एक ही राज्य में देश का 50 फीसद से ज्यादा चांदी का उत्पादन होता है।

किन-किन राज्यों में होता है चांदी का उत्पादन

चांदी के उत्पादन में नंबर 1 राज्य की बात करने से पहले जान लेते हैं कि किन-किन राज्यों में चांदी का उत्पादन होता है। चांदी की डिमांड पूरे देश में है, लेकिन इसके उत्पादन के मामले में गुजरात, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, हरियाणा, झारखंड, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों का नाम लिया जा सकता है। इन राज्यों के अलग-अलग क्षेत्रों से चांदी अयस्क का खनन होता है। इसके बाद रासायनिक प्रक्रिया से गुजरने से बाद अंतिम रूप से चांदी मिलती है।

भारत में सबसे ज्यादा चांदी उत्पादक राज्य

अब आप जानना चाहते होंगे कि भारत में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन कहां होता है? इस प्रश्न का उत्तर है राजस्थान। जी हां, अपना रंगीला राजस्थान ही इस तेज चमक वाली धातु का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है। राजस्थान में प्रति वर्ष 40 टन से ज्यादा ज्यादा का उत्पादन होता है, जो पूरे देश का 55 फीसद से ज्यादा है।

दुनिया में चांदी की सबसे बड़ी खदान

भारत में राजस्थान में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन कहां होता है। चीन, मैक्सिको और पेरू जैसे देश चांदी के उत्पादन में अग्रणी हैं। लेकिन मैक्सिको में Fresnillo Mine है, जहां से दुनिया में सबसे ज्यादा चांदी का उत्पादन होता है। इसे दुनिया की सबसे बड़ी चांदी की खदान माना जाता है। मैक्सिको दुनिया में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। मैक्सिको में और भी खदानें हैं, जहां से चांदी निकाली जाती है।

क्या चांदी की खदान होती है?

जैसा कि आप जानते ही हैं, चांदी एक कीमती धातु है और यह प्राकृतिक तौर पर बहुत कम मात्रा में पाई जाती है। शुद्ध रूप में चांदी की खदानें नहीं होती हैं, बल्कि यह अयस्क (Ore) के रूप में मिलती है। ज्यादातर चांदी सीसा (Lead), जस्ता (Zinc), तांबा (Copper), सोना (Gold) जैसे धातुओं के साथ जुड़ी होती है। भू-वैज्ञानिक लिहाज से बात करें तो करोड़ों साल पहले ज्वालामुखी गतिविधियों और पृथ्वी की आंतरिक गर्मी के कारण धातु युक्त द्रव चट्टानों की दरारों में जमा हो गए और समय के साथ ठंडे होकर धातु में बदल गए।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!