शहर

दिल्ली के मयूर विहार में स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में मिली डेड बॉडी, CCTV में नहीं दिख रही कोई गड़बड़ी

Delhi Star city mall crime: स्टार सिटी मॉल में खड़ी कार में एक शख्स की मृत पाया गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

Image

दिल्ली के मयूर विहार में स्टार सिटी मॉल की पार्किंग में मिली डेड बॉडी

Delhi Mayor Vihar Mall News: पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के भीतर 42 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे मयूर विहार थाने में घटना संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम को स्टार सिटी मॉल भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर कार के अंदर एक व्यक्ति अचेत मिला। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति की पहचान नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

CCTV में कुछ नहीं आया

पुलिस के अनुसार, पार्किंग स्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई जिसमें किसी भी संदिग्ध गतिविधि या किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता नजर नहीं आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'अब तक देखे गए फुटेज में कुमार की ओर से कोई हलचल नहीं दिखाई दी है। उनके पास से अस्थमा की कुछ दवाएं मिली हैं। परिस्थितियां, प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मृत्यु की ओर इशारा करती हैं।' उन्होंने बताया कि मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।

नोएडा के इलाहाबास के रहने वाले थे नरेंद्र

शुरुआती जांच से पता चलता है कि मौत नेचुरल है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा कि मरने वाला नोएडा के इलाहाबास का रहने वाला था। ANI के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा, 'पीड़ित की पहचान नोएडा के इलाहाबास के रहने वाले नरेंद्र के तौर पर हुई है। मौत का कारण नैचुरल लग रहा है। CCTV फुटेज से पता चलता है कि वह कार के अंदर बैठा था और शायद उसे हार्ट अटैक आया होगा।'

पुलिस ने कहा कि पार्किंग लॉट से CCTV फुटेज स्कैन की गई, और किसी भी व्यक्ति की कोई संदिग्ध हरकत या शामिल होने की बात नहीं देखी गई।

PTI के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'अब तक देखे गए फुटेज में कुमार की कोई हरकत नहीं दिखी। उसके पास अस्थमा की कुछ दवाएं मिलीं।'

बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि ऑटोप्सी रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article