अभी प्यासी रहेगी दिल्ली, 4 फरवरी तक पानी की भारी किल्लत; जानें किन इलाकों में पड़ेगा असर

दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की आशंका है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने चेतावनी दी है कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने और हरियाणा से कच्चे पानी की कम आपूर्ति के कारण शहर के पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की उत्पादन क्षमता घट गई है, जिससे 4 फरवरी तक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन इलाकों में इसका सबसे ज्यादा असर पड़ने वाला है।

Delhi Water Supply News: राजधानी दिल्ली के घरों में अगले कुछ दिनों तक नलों से पानी की धार कम रहने वाली है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने चेतावनी दी है कि यमुना नदी में अमोनिया का स्तर बढ़ने और हरियाणा से कच्चे पानी की कम आपूर्ति के कारण शहर के कम से कम पांच बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स (WTP) में उत्पादन काफी घट गया है। यह समस्या 4 फरवरी तक बनी रह सकती है, जिससे दिल्ली के लाखों लोगों की दिनचर्या प्रभावित होगी।

delhi water supply latest news

4 फरवरी तक दिल्ली के कई इलाकों पानी की होगी किल्लत

क्यों रुक गई पानी की रफ्तार?

हर साल सर्दियों के मौसम में यमुना में प्रदूषण का स्तर 1 ppm से ऊपर चला जाता है, जिसे साफ करना सामान्य ट्रीटमेंट प्लांट्स के बस की बात नहीं होती। इस बार भी अमोनिया के खतरनाक स्तर और मुनक नहर से पानी की कम आवक ने संकट खड़ा कर दिया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि वजीराबाद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जिसकी क्षमता 138 मिलियन गैलन प्रतिदिन है, उसे पूरी तरह से बंद करना पड़ा है।

End of Feed