चैन से काटिए रात का सफर, शुरू होने वाली है दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन; जान लीजिए टाइमिंग

दिल्ली और वाराणसी के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को इस महीने के आखिरी दिन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह ट्रेन प्रयागराज और कानपुर सेंट्रल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

New Delhi Varanasi Vande Bharat Sleeper : वंदे भारत ट्रेनों की सफलता के बाद रेलवे ने स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के संचालन की कवायतें तेज कर दी हैं। 31 अक्टूबर को नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना की जाएगी। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इसी दिन वाराणसी को प्रयागराज रामबाग से और वाराणसी सिटी को राजा तालाब से जोड़ने वाली दो मेमू ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई जाएगी।

Delhi Varanasi Sleeper Vande Bharat.

दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

पूरी तरह से वातानुकूलित और 16 डिब्बों वाली इस नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुल 823 यात्रियों के बैठने/सोने की क्षमता है। इसमें प्रथम श्रेणी एसी का एक, द्वितीय श्रेणी एसी के चार और तृतीय श्रेणी एसी के 11 डिब्बे शामिल हैं।

End of Feed