दिल्ली का मेगा ट्रांसपोर्ट ट्रांसफॉर्मेशन; मेट्रो और फ्लाईओवर परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर

दिल्ली में परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए मेट्रो और सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में राजधानी को एक आधुनिक और सुगम पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम मिले।

Delhi News: दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और मजबूत बनाने की दिशा में सरकार ने मेट्रो और उससे जुड़ी सड़क एवं फ्लाईओवर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अधिकारियों के साथ बैठक में स्पष्ट किया कि राजधानी में ट्रैफिक जाम कम करना, यात्रियों को बेहतर सुविधा देना और प्रदूषण पर नियंत्रण पाना सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। इस बैठक में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान बताया गया कि दिल्ली मेट्रो का नेटवर्क लगातार विस्तार कर रहा है। फिलहाल यह नेटवर्क 416 किलोमीटर तक फैल चुका है, जिसमें 300 से अधिक स्टेशन और कई इंटरचेंज शामिल हैं। इसके अलावा 104.45 किलोमीटर लंबा नेटवर्क और 81 स्टेशन निर्माणाधीन हैं। फेज-IV के तहत चल रहे कार्यों में अच्छी प्रगति दर्ज की गई है, जहां भौतिक और वित्तीय दोनों स्तरों पर करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Delhi Transport Gains Momentum as Metro and Road Projects Accelerate

दिसंबर 2026 तक दिल्ली को मिलेगी बड़ी सौगात

शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर

सरकार के अनुसार कई महत्वपूर्ण मेट्रो सेक्शन शुरू हो चुके हैं, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। वहीं कुछ प्रमुख कॉरिडोरों को दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से बाहरी और घनी आबादी वाले इलाकों को सीधे मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही अन्य नए कॉरिडोरों पर भी काम शुरू हो चुका है, जिन्हें 2029 तक पूरा करने की योजना है। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए फेज-V की परियोजनाओं पर भी तेजी से काम आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे दिल्ली का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क और अधिक व्यापक होगा।

End of Feed