हादसा या आत्महत्या? दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिले शव

दिल्ली के ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और युवती की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल से कोई नोट नहीं मिला है। मामले में सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।

दिल्ली में ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक और एक युवती की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के रहने वाले वाले थे। पुलिस ने उनके शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल सका है कि दोनों की मौत एक हादसा थी या आत्महत्या। पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।

railway track

निजामुद्दीन स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले दो शव (सांकेतिक फोटो)

रेलवे ट्रैक पर मिले दोनों के शव

दिल्ली पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:47 बजे घटना की सूचना मिली। सूचना मिलने पर हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही क्राइम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

End of Feed