Delhi Traffic Adviosry: दिल्ली में आज राजघाट और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दरअसल आज 30 जनवरी को शहीद दिवस है। इस अवसर पर राजघाट स्थित महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर आधाकारिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसमें भारी भीड़ जुटने की संभावना है। जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजघाट और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में लोगों को इन मार्गों से बचने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।
सांकेतिक फोटो (PTI)
इन रास्तों पर लागू हो सकता है डायवर्जन
ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, शहीद दिवस के अवसर पर दिल्ली में आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक जरूरत के अनुसार कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। इस दौरान ITO चौक से दिल्ली गेट तक बहादुर शाह जफर मार्ग, शांतिवन चौक से IP फ्लाईओवर, आसफ अली रोड पर दिल्ली गेट से N.S. मार्ग तक का हिस्सा, शांतिवन चौक से निशाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रणजीत सिंह फ्लाईओवर और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास तक के मार्ग पर यातायात प्रभावित रह सकता है।
वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल
ट्रैफिक पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। साथ ही उन्हें सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावित सड़कों से यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक जाम से बजने के लिए लोग अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं। खासतौर पर अस्पताल जाने वाले मरीजों और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।
अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई
ट्रैफिक पुलिस ने भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने पर जोर दिया गया है। निजी वाहन चालक केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अपने वाहन को खड़ा करें। सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने या अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जा सकती है। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना तुरंत 112 कॉल करके दें। ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे दिल्ली यातायात पुलिस के आधिकारिक माध्यमों के जरिए नवीनतम ट्रैफिक अपडेट लेते रहें।
