दिल्ली वाले घर से निकलने से पहले पढ़ लें ट्रैफिक एडवाइजरी, आज 10-12 बजे तक इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

दिल्ली में 27 अक्टूबर को VIP मूवमेंट के कारण सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कई सड़कों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। ITO, दिल्ली गेट और राजघाट जाने से पहले पढ़ लें यह ट्रैफिक एडवाइजरी।

नई दिल्ली में मंगलवार, 27 अक्टूबर को VIP मूवमेंट के कारण सेंट्रल दिल्ली के कई इलाकों में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कुछ प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इस दौरान जरूरत के अनुसार ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने लोगों को सलाह दी है कि घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें। अगर आप इन इलाकों से होकर गुजरने वाले हैं, तो सफर के लिए थोड़ा अतिरिक्त समय रखें। पुलिस ने संभव हो तो सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी है।

Delhi Traffic

दिल्ली ट्रैफिक (सांकेतिक तस्वीर, साभार- iStock)

इन प्रमुख चौराहों पर बदला जा सकता है ट्रैफिक

ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के अनुसार, VIP मूवमेंट के दौरान ITO चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट DTC डिपो और IP फ्लाईओवर के आसपास वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। इन जगहों पर जरूरत के हिसाब से वाहनों को दूसरे रास्तों से भेजा जाएगा। ऐसे में इन इलाकों से गुजरने वाले वाहन चालकों को जाम या देरी का सामना करना पड़ सकता है।

End of Feed