Delhi Traffic Advisory: लाल किले पर आज 'जनजाति समागम'; ये रास्ते रहेंगे बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एजवाइजरी

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज लाल किले पर आयोजित 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' और कई शोभा यात्राओं के कारण दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। दोपहर 12 बजे से बंद रहेंगे, जाने से पहले पूरी रूट लिस्ट देखें।

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज, रविवार दोपहर से मध्य और उत्तरी दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में भारी जाम और ट्रैफिक पाबंदियों का सामना करना पड़ सकता है। लाल किला परिसर में आज 'जनजाति सांस्कृतिक समागम' (Janjati Saanskritik Samagam) का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें लगभग 1 लाख लोगों के जुटने की संभावना है। इस समागम के मद्देनजर दिल्ली के 5 अलग-अलग स्थानों से विशाल शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी जो लाल किले की तरफ बढ़ेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 12:00 बजे से लेकर देर रात तक के लिए कई प्रमुख रास्तों को बंद और डायवर्ट करने की घोषणा की है।

delhi traffic advisory update

सेंट्रल और नॉर्थ दिल्ली के कई रास्ते रहेंगे बंद

इन 5 जगहों से निकलेंगी शोभा यात्राएं

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दोपहर से ही दिल्ली के कुछ मुख्य केंद्रों से शोभा यात्राओं की शुरुआत होगी, जिससे इनसे जुड़े रास्तों पर सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। इन इलाकों में श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदसिया पार्क और अजमेरी गेट शामिल हैं। अगर आपको भीड़ और जाम से बचना है तो इन रास्तों से आज परहेज करें।

End of Feed