दिल्ली में IPL मैच के चलते ट्रैफिक अलर्ट, आज इन रास्तों से बचें; जानें स्टेडियम में किस गेट से होगी एंट्री

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज IPL मैच के चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज शाम को अरुण जेटली स्टेडियम में IPL मैच होने वाला है। यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा, जो शाम 7 बजे से रात करीब 10:30 बजे तक चलेगा। जिसके चलते कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रह सकता है। जिसे देखते हुए दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। अगर आप आज शाम को बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि जाम से बचने के लिए आपको किन रास्तों से दूर रहना चाहिए।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के इन रास्तों से आज बचें

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, 5 मई को शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक स्टेडियम के आसपास के इलाकों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बनने की संभावना है। जिसके कारण कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया जाएगा। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से बचकर निकलने की सलाह दी है। खासतौर पर आज जेएलएन मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट), आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट) और बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से आईटीओ) पर ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहेगा, जिससे यहां लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ सकती है।

End of Feed