दिल्ली में 7 दिन बदले रहेंगे रास्ते, फिल्म फेस्टिवल के चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी; घर से निकलने से पहले पढ़ें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 25 से 31 मार्च तक भारत मंडपम में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन है, जिसके चलते ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। इस दौरान मथुरा रोड और भैरों रोड पर यातायात का दबाव रहेगा, ऐसे में यहां पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में अगले सात दिनों तक कई रास्ते बदले रहेंगे। दरअसल राजधानी में 25 मार्च से 31 मार्च तक भारत मंडपम में फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। जिसमें बड़ी तादाद में लोगों के आने की संभावना है। जिसके कारण यातायात प्रभावित हो सकता है। जिसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में अहम बदलाव किए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने इस दौरान यातायात को सुचारू रूप से जारी रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic Alert

सांकेतिक फोटो

25 से 31 मार्च तक ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली में 25 मार्च से 31 मार्च तक रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक यह विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा। इस दौरान भारत मंडपम के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर यातायात में बदलाव भी किए जाएंगे। फिल्म फेस्टिवल के कारण मथुरा रोड और भैरों रोड पर सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव रह सकता है। ऐसे में जाम से बचने के लिए इन रास्तों से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही इन सड़कों पर 7 दिनों तक पार्किंग पर पूरी तरह से रोक रहेगी। नियम तोड़ने वालों के वाहन तुरंत टो कर लिए जाएंगे और जुर्माना की कार्रवाई भी होगी।ऐसे वाहनों को भैरों मंदिर के सामने बने ट्रैफिक पिट में रखा जाएगा।

End of Feed