Delhi Cylinder Blast: दिल्ली के टिकरी कलां में CNG सिलेंडर में धमाका, 3 की मौत; तीन घायल

Delhi Cylinder Blast: बाहरी दिल्ली के टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास ट्रक में सीएनजी भरवाते समय अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

Delhi Cylinder Blast: राजधानी दिल्ली के आउटर दिल्ली इलाके से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। बुधवार दोपहर टीकरी कलां मेट्रो स्टेशन के पास एक ट्रक में सीएनजी भरवाते समय अचानक सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। इस ब्लास्ट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे।

Delhi Three people died in blast

टीकरी कलां में तेज धमाके से कांप उठे लोग!

घटना दोपहर करीब 3:37 बजे की बताई जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टीकरी कलां इलाके में एक ट्रक में सीएनजी गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक सीएनजी सिलेंडर में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव के कारण अचानक ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज सुनते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली फायर एंड रेस्क्यू सर्विसेज को दी।

End of Feed