Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट

Delhi News: त्योहारों से पहले दिल्ली में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। ओखला सब्जी मंडी में कार्रवाई के दौरान करीब 508 किलो नकली पनीर बरामद कर नष्ट किया गया। विभाग ने अलग-अलग इलाकों से 22 खाद्य नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशालाओं में भेजे हैं।

Delhi News: त्योहार के सीजन से पहले दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी अभियान के तहत ओखला सब्जी मंडी में करीब 508 किलो मिलावटी पनीर बरामद होने के बाद उसे नष्ट कर दिया गया। अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में विभाग की टीमों ने दिल्ली के अलग-अलग जिलों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के 22 नमूने भी लिए हैं। इन सभी नमूनों को जांच के लिए निर्धारित प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद संबंधित मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ओखला मंडी से बरामद मिलावटी पनीर के मामले में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और उससे जुड़े नियमों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Delhi Food Safety News

त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई

मिलावट को लेकर सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि खाद्य पदार्थों में मिलावट को लेकर सरकार की नीति 'जीरो टॉलरेंस’ की है। त्योहारों के दौरान पनीर, दूध से बने उत्पादों, मिठाइयों और खाद्य तेलों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सुरक्षा पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मंत्री ने कहा कि त्योहार खुशियों और उत्सव का समय होते हैं और हर परिवार को सुरक्षित भोजन का अधिकार है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने या खाद्य गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed