दिल्ली में 10 साल के मासूम के साथ क्या हुआ? अपने बच्चे को स्विमिंग पूल भेजने से पहले पढ़ लें ये खबर

दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक निजी स्विमिंग पूल में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गर्मी की छुट्टियों में भाई और दोस्तों के साथ नहाने गया था, तभी यह हादसा हुआ। परिजनों ने स्विमिंग पूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Delhi News: दिल्ली के वजीराबाद इलाके के जगतपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक निजी स्विमिंग पूल में नहाने गए 10 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार ने स्विमिंग पूल प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था की कमी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Delhi Pool Accident

भाई और दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया था बच्चा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह 10 वर्षीय बच्चा अपने भाई और कुछ दोस्तों के साथ गर्मी की छुट्टियों में स्विमिंग पूल में नहाने गया था। लेकिन पूल में उतरने के कुछ ही मिनट बाद बच्चों ने उसे पानी के अंदर बेहोश हालत में देखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया और स्विमिंग पूल स्टाफ ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बच्चे की हालत गंभीर होने के चलते पहले उसे बुराड़ी अस्पताल और फिर ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लेकिन ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

End of Feed