दिल्ली में मानवता शर्मसार: स्वरूप नगर में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, 72 घंटे में सुलझी 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी, 4 आरोपी दबोचे गए

Outer North Delhi Swaroop Nagar Crime News: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर में 13 सितंबर को मिले अज्ञात नाबालिग के शव के मामले को पुलिस ने 72 घंटे में सुलझा लिया है।

Delhi Swaroop Nagar Minor Gangrape Murder Case: दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के स्वरूप नगर इलाके में मिले अज्ञात शव के मामले में पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा लिया। पुलिस ने इस ब्लाइंड रेप कम मर्डर केस का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा गया है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। जांच के दौरान पुलिस ने 50 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्ध टेंपो की आवाजाही को ट्रैक करते हुए आरोपियों तक पहुंची। वहीं, पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल दो चाकू, आरोपियों के कपड़े और एक टेंपो बरामद किया है।

दिल्ली में मानवता शर्मसार: स्वरूप नगर में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, 72 घंटे में सुलझी 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी, 4 आरोपी दबोचे गए

दिल्ली में मानवता शर्मसार: स्वरूप नगर में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, 72 घंटे में सुलझी 'ब्लाइंड मर्डर' की गुत्थी, 4 आरोपी दबोचे गए

क्या है मामला?

दरअसल मामला 13 सितंबर की सुबह का है, स्वरूप नगर के कुशक रोड स्थित लाल बॉर्डर इलाके में जयपाल राणा के खेत के पास एक खुले मैदान में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली, जहां सूचना मिलते ही स्वरूप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मृतका की पहचान शुरुआत में नहीं हो सकी थी। मौके पर क्राइम टीम और FSL टीम ने जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाकर कब्जे में लिए इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके बाद प्रारंभिक जांच और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना स्वरूप नगर में FIR दर्ज की गई मामले में BNS की संबंधित धाराओं के साथ POCSO एक्ट की धारा 6 भी लगाई गई।

End of Feed