Delhi News: सीमापुरी बिल्डिंग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 4, मलबे मे फंसे लोगों की तलाश जारी

दिल्ली के न्यू सीमापुरी में चार मंजिला इमारत गिरने से मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई। आठ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर कई एजेंसियों की टीमें लगातार राहत और बचाव अभियान चला रही हैं।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार को चार मंजिला इमारत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। घटनास्थल पर NDRF, दिल्ली फायर सर्विस, पुलिस, DDMA, MCD और CATS की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रही हैं। यह हादसा दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में 6 सितंबर को हुए पीजी बिल्डिंग हादसे के करीब एक महीने बाद हुआ है। उस हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी।

delhi rescue

दिल्ली के सीमापुरी में चार मंजिला इमारत ढही

ईदगाह मछली मंडी के पास गिरी इमारत

न्यू सीमापुरी इलाके में बुधवार को ईदगाह मछली मंडी के पास स्थित चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। इस हादसे में पहले तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, जिनमें दो बच्चे शामिल थे। जिसके बाद गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान एक और शव मलबे से बरामद किया गया, इसके साथ ही हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 हो गई। पहले जिन मृतकों की जानकारी सामने आई थी, उनमें करीब 12 वर्षीय एक बच्ची भी शामिल थी, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। दूसरी मृतक 21 वर्षीय गुलफसा थीं, जो करीब चार महीने की गर्भवती थीं। तीसरे मृत बच्चे की पहचान अभी सामने नहीं आई थी।

End of Feed