नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला; दिल्ली के स्कूलों फिर आए बम वाले ईमेल, जांच जारी

दिल्ली के स्कूलों में आज एक बार फिर धमकी भरे मेल आए है। आर्मी पब्लिक स्कूल (धौलाकुआं) और एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच कर रहे हैं। अबतक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Delhi School Bomb Threat: राजधानी दिल्ली के दो प्रतिष्ठित स्कूलों, धौलाकुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को सोमवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये कोई नई बात नहीं है। आए दिन देशभर में स्कूलों और सरकारी इमारतों में बम होने का ईमेल मिलते हैं। मामला संवेदनशील होने के नाते सुरक्षा एजेंसियां कोई लापरवाही बरते बिना, सर्च ऑपरेशन चलाती और किसी तरह की संदिग्ध चीज बरामद नहीं होती है। इसी कड़ी में सोमवार की सुबह भी एक इजाफा हुआ। दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में दोनों स्कूलों को खाली करा लिया गया।

bomb threat delhi schools

दिल्ली के स्कूलों को आज फिर आईं बम की धमकियां (फाइल फोटो | PTI)

सुबह ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अनुसार, सोमवार सुबह स्कूल प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें दावा किया गया था कि स्कूल परिसर में विस्फोटक उपकरण (बम) रखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वायड और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के लिहाज से तुरंत दोनों स्कूलों की छुट्टी कर दी गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

End of Feed