Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन हादसे पर दीपेंद्र हुड्डा के तीखे सवाल, बोले- अवैध PG के नक्शे कौन पास करता है?

Delhi News: दिल्ली में सत्य निकेतन इमारत हादसे के बाद कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने प्रशासन से जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कथित अवैध PG, बिल्डिंग नक्शे और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट पर सवाल उठाए।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पीजी (PG) की इमारत ढहने के दर्दनाक हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस त्रासदी के बाद प्रशासन की जवाबदेही और अवैध निर्माण को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और युवा नेता श्रीनिवास बीवी ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन और भवन सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हादसे के बाद भी प्रशासन यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि मलबे में कितने छात्र फंसे हो सकते हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि इलाके में चल रहे अवैध पीजी, उनके नक्शे और फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट को मंजूरी देने वाले अधिकारियों के खिलाफ कब कार्रवाई होगी।

Deepender Hooda

सत्य निकेतन हादसे में अब तक 6 मौतें, दीपेंद्र हुड्डा ने प्रशासन की जवाबदेही पर उठाए सवाल (PC-Deepender Singh Hooda)

कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले तीन-चार सालों से दिल्ली में लगातार ऐसे दिल दहला देने वाले हादसे सामने आ रहे हैं, लेकिन कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि इन अवैध पीजी को कौन चला रहा था, इनके बिल्डिंग मैप किसने पास किए और बिना सुरक्षा जांच के फायर एनओसी किसने जारी की। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई (NSUI) और कांग्रेस कार्यकर्ता छात्रों के अधिकार और सुरक्षा की लड़ाई में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

End of Feed