Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में इमारत गिरने से अब तक 6 की मौत; मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी

दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। देर रात मलबे से एक और शव बरामद हुआ। NDRF, दमकल, पुलिस और अन्य एजेंसियां राहत-बचाव में जुटी हैं।

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने से हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 6 हो गए है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान देर रात मलबे से एक और शव बरामद किया गया है। घटनास्थल पर भारी मलबे को हटाकर फंसे हुए अन्य संभावित लोगों की तलाश लगातार जारी है। एनडीआरएफ (NDRF), दिल्ली फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस की टीमें युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। इस दर्दनाक हादसे ने राजधानी के घनी आबादी वाले इलाकों में चलाए जा रहे पेइंग गेस्ट (PG) और हॉस्टलों की सुरक्षा, मानकों और अवैध निर्माण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

delhi building collapse

सत्य निकेतन इमारत हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी

मलबे से निकाले जा रहे शव, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

राहत एवं बचाव टीमों के अनुसार, भारी कंक्रीट और स्लैब के कारण मलबा हटाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। देर रात चलाए गए तलाशी अभियान में एक और व्यक्ति का शव निकाला गया, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया। मलबे के नीचे कोई और व्यक्ति न दबा हो, यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपकरणों और डॉग स्क्वॉड की मदद ली जा रही है। हादसे के बाद आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

End of Feed