Rohini News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने परिवार के साथ की मारपीट

Rohini Delhi News Today: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने परिवार पर हमला कर दिया। घटना में लड़की, उसकी मां और दादी घायल हो गईं।

Rohini Delhi News Today: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाले कुछ युवकों ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। हमले में नाबालिग लड़की के साथ ही उसकी मां और दादी भी घायल हो गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rape Molestation

रोहिणी में नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार के साथ मारपीट

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना बुधवार रात की है। कथित छेड़छाड़ का परिवार ने विरोध किया था, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और कुछ युवकों ने परिवार पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। घायल लड़की, उसकी मां और दादी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed