शहर

Noida News: Dhoom-2 के उलट है इस 'आर्यन' और 'सुनहरी' की कहानी, पहले कैफे फिर चोरी

Noida Crime News Today: प्यार में इंसान कैसी-कैसी मुसीबतों से लड़ जाता है। कहते हैं प्यार इंसान को बेहतर इंसान बनाने में मदद करता है। लेकिन नोएडा के इस प्रेमी जोड़े की कहानी थोड़ा फिल्मी है। पढ़ें -

Image

नोएडा के अनोखे चोर, कैफे बंद हुआ तो चोरी करने लगे

Noida Crime News Today: बॉलीवुड फिल्म धूम-2 आपने देखी होगी। फिल्म में एक सीन में एश्वर्या राय अपने बॉयफ्रेंड और शातिर चोर हृतिक रोशन को गोली मार देती है। लेकिन, बाद में पता चलता है कि यह उन दोनों का पुलिस को गच्चा देने का एक स्टंट था। हालांकि, इस घटना के बाद वह चोरी छोड़कर एक रेस्तरां खोल लेते हैं। इस फिल्मी कहानी के बिल्कुल उलट एक घटना नोएडा में सामने आई है। चलिए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।

यह कहानी नोएडा के एक कपल यानी प्रेमी जोड़े की है। दोनों नोएडा में कैफे चलाते थे, लेकिन कैफे बंद होने के बाद दोनों को इतना नुकसान हुआ कि प्रेमी जोड़ा चोर बन गया। अब यह जोड़ा नोएडा की हाईराइज सोसाइटी और मकानों की रेकी कर यहां बंद पड़े घरों को अपना निशाना बनाने लगा।

प्रेमी जोड़े दीवाकर और सोनाली लिवइन में रहते थे और इनके अलावा एक अन्य शख्स इरफान भी चोरी की वारदात में इन दोनों का साथ देता था। सोनाली ही इस गैंग की लीडर थी। पता चला कि चोरी के धंधे में आने से पहले दीवाकर और सोनाली ने पहले गाजियाबाद और फिर नोएडा में कैफे चलाया। कैफे बंद होने के बाद वह गैंग बनाकर शहर में चोरी घटनाओं को अंजाम देते थे।

नोएडा में एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक कैफे के बिजनेस में नुकसान होने के बाद प्रेमी जोड़ा अपने शौक पूरे नहीं कर पा रहा था। इसके बाद उन्होंने चोरी में हाथ आजमाना शुरू कर दिया। प्रेमी जोड़ा दिन में चोरी की वारदात को अंजाम देकर, रात में रेस्तरां-बार में पार्टी करता था।

चोरी के लिए मकानों की रेकी के दौरान प्रेमिका सोनाली गैंग को लीड करती थी। यह प्रेमी जोड़ा शहर में बंद पड़े मकानों को ही अपना निशाना बनाते थे। पुलिस ने अब चोर प्रेमी जोड़े और उनका साथ देने वाले इरफान को गिरफ्तार कर लिया है।

नोएडा के थाना सेक्टर 113 क्षेत्र पुलिस ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इन चोरों के पास से मोबाइल फोन, लैपटॉप और 3.5 लाख रुपये कैश के साथ ही ज्वैलरी भी बरामद की है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article