शहर

Rajkot News: बंद SUV में 6 साल के बच्चे से यौन अपराध, दूसरे नाबालिग ने बनाया वीडियो; WhatsApp पर हुआ वायरल

Gujarat Minor Crime News: गुजरात के राजकोट जिले के धोराजी में 6 साल के मासूम के साथ SUV कार में यौन अपराध का मामला सामने आया है।

Image

Rajkot News: बंद SUV में 6 साल के बच्चे से यौन अपराध, दूसरे नाबालिग ने बनाया वीडियो; WhatsApp पर हुआ वायरल

Rajkot Dhoraji Minor POCSO Case: राजकोट के धोराजी में 28 अगस्त को एक 6 वर्षीय बच्चे के साथ कथित तौर पर गंभीर यौन अपराध का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 13 वर्षीय किशोर पर बच्चे को SUV के अंदर ले जाकर अपराध करने का आरोप है। वहीं, 16 वर्षीय किशोर पर कथित तौर पर पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे WhatsApp के जरिए शेयर करने का आरोप है।

पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर धोराजी सिटी पुलिस ने दोनों किशोरों के खिलाफ POCSO Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इसमें गंभीर यौन अपराध, बच्चे का अश्लील सामग्री के लिए इस्तेमाल, बच्चे से संबंधित अश्लील सामग्री को स्टोर करने और अन्य संबंधित धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा IT Act की धारा के तहत भी कार्रवाई की गई है।

रिश्तेदार ने पिता को भेजी वीडियो

शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के पिता को उनके एक रिश्तेदार ने WhatsApp पर एक वीडियो भेजा था, जिसमें बच्चे के साथ हुई घटना दिखाई दे रही थी। इसके बाद पिता ने अपने बेटे से बात की, जिसके दौरान उन्हें पता चला कि कथित घटना 28 अगस्त की रात करीब 9 बजे हुई थी।

बच्चे ने बताया कि उसके घर के पास रहने वाला 13 वर्षीय किशोर उसे खेलने के लिए बाहर बुलाकर ले गया था। इसके बाद वह उसे किशोर के पिता की Bolero SUV में ले गया। उस समय 16 वर्षीय किशोर भी वाहन में मौजूद था।

पुलिस के अनुसार, 16 वर्षीय किशोर ने बाद में वीडियो अपने एक दोस्त को WhatsApp के जरिए भेजा। इसके बाद वीडियो पीड़ित के एक रिश्तेदार तक पहुंचा और रिश्तेदार ने उसे बच्चे के पिता को भेज दिया।

जांच अधिकारी बी. आर. पटेल ने बताया कि पुलिस ने SUV और घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है। और बच्चों को भी हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 16 वर्षीय किशोर कक्षा 11 में पढ़ता है, जबकि 13 वर्षीय किशोर ने पढ़ाई छोड़ दी है। पुलिस के मुताबिक, दोनों किशोरों को बुधवार को Juvenile Justice Board के सामने पेश किया गया। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article