देर रात कैफे का ताला खोलकर की पार्टी, फिर सहकर्मियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में एक कैफे के भीतर 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

दिल्ली के पूर्वी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। प्रीत विहार स्थित एक कैफे में अपनी सहकर्मियों के साथ पार्टी करने गई 22 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर दो सहकर्मियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

delhi preet vihar gangrape

कड़कड़डूमा मॉल के कैफे में हुई दरिंदगी

रात 11:30 बजे बंद हुआ था कैफे, दोबारा खोलकर की पार्टी

पुलिस सूत्रों और शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और इस मामले में शामिल सभी आरोपी कड़कड़डूमा इलाके में स्थित एक मॉल के कैफे में सहकर्मी हैं। सोमवार रात करीब 8 लोग प्रीत विहार स्थित कैफे में एकत्रित हुए थे। नियमों के मुताबिक कैफे रात करीब 11:30 बजे बंद हो गया था। हालांकि, समूह के एक सदस्य के पास कैफे की चाबी थी। कैफे बंद होने के बाद उन्होंने चाबी से ताला खोला और अंदर दोबारा प्रवेश कर पार्टी शुरू कर दी। समूह के सदस्यों ने कैफे के भीतर कई घंटों तक शराब पी और रातभर वहां रहे। वे तड़के सुबह करीब 3:30 बजे कैफे से बाहर निकले।

End of Feed