शहर

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 4 सितंबर 2026): जन्माष्टमी पर पालम, छतरपुर, खानपुर, देवली सहित इन इलाकों में होगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 4 September, 2026: कल यानी शुक्रवार 4 सितंबर को बड़े धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी, लेकिन दिल्ली के कुछ इलाकों में बिजली कटौती देखने को मिलेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और इलाके की पूरी लिस्ट भी है।

Image

दिल्ली में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

Delhi Power Cut Schedule 4 September, 2026: राजधानी दिल्ली में कल यानी शुक्रवार 4 सितंबर को बड़े धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा और इस दिन भी कई इलाकों में बिजली कटौती से निजात नहीं मिलेगी। बिजली उपभोक्ताओं को कल कुछ इलाकों में बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। बिजली वितरण कंपनी BSES Rajdhani Power Limited (BRPL) ने शुक्रवार के लिए पावरकट का शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं कल कहां-कहां और कितने समय के लिए बिजली गुल रहेगी।

बता दें कि मेंटेनेंस और नेटवर्क अपग्रेडेशन से जुड़े काम के चलते यह बिजली कटौती की जाएगी। इसके तहत नांगलोई, पालम, छतरपुर, खानपुर और टैगोर गार्डन डिवीजन के कुछ इलाकों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

यहां हो तीन घंटे की बिजली कटौती

BRPL के शेड्यूल के मुताबिक, सबसे लंबी कटौती खानपुर डिवीजन के ब्लॉक B, देवली, संगम विहार में रहेगी। यहां ट्रांसफॉर्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक, यानी लगभघ 3 घंटे तक बिजली गुल रह सकती है।

इसी तरह टैगोर गार्डन एक्सटेंशन के पॉकेट A, रघुबीर नगर में ट्रांसफॉर्मर बदलने का काम किया जाएगा। यहां भी सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती प्रस्तावित है।

यहां भी होगी बिजली कटौती

छतरपुर डिवीजन के शांति खन्ना इलाके में बिजली उपभोक्ताओं को ट्रांसफॉर्मर के प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के चलते सुबह 11:09 बजे से दोपहर 2:09 बजे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। वहीं, नांगलोई के ब्लॉक RR, मियांवाली नगर, पश्चिम विहार में LT सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन के लिए 11:09 बजे से 1:09 बजे तक पावर शटडाउन रहेगा।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NANGLOI11:09-13:09LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK RR MIYANWALI NAGAR PASCHIM VIHAR,
PALAM11:09-12:39LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPALAM EXTENSION PALAM,
CHHATARPUR11:09-14:09TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCESHANTI KHANNA
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPOCKET B KAILASHPURI EAST KAILASHPURI MAIN PALAM,
KHANPUR11:00-14:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK B DEVLI SANGAM VIHAR,
TAGORE GARDEN11:00-14:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTPOCKET A RAGHUBIR NAGAR TAGORE GARDEN EXTENSION,

पालम एक्सटेंशन, पालम में 11:09 से 12:39 बजे तक और पॉकेट B, कैलाशपुरी ईस्ट, कैलाशपुरी मेन, पालम में 11 बजे से 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

बिजली उपभोक्ताओं को सलाह

प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि बिजली कटौती के शेड्यूल को देखते हुए बिजली से जुड़े अपने सभी काम समय से निपटा लें। सबसे जरूरी है कि पानी भर लें, अन्यथा बिजली कटने पर आप मोटर चलाकर पानी भी नहीं भर पाएंगे और पानी के बिना दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article