शहर

कल का पावरकट (Power Cut 4 June 2026): जनकपुरी, उत्तम नगर, हस्तसाल, पालम , खानपुर सहित इन इलाकों में कल कई घंटे की बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 4 June, 2026: दिल्ली में कल यानी गुरुवार 4 जून को द्वारका, जनकपुरी, उत्तम नगर, पालम और बदरपुर सहित कई इलाकों में बिजली कटौती रहेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली में गुरुवार को कई इलाकों में बत्ती गुल रहेगी

Delhi Power Cut Schedule 4 June, 2026: पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में लगातार आंधी और बारिश के चलते तापमान में कुछ कमी जरूर आई है। लेकिन बिना बिजली और पंखे के अब भी दिन के समय दिक्कतें हो जाती हैं। यहां तक कि रात को बिजली जाने पर नींद में भी खलल पड़ता है। ऐसे में बिजली वितरण कंपनी BSES ने दिल्ली कल यानी गुरुवार 4 जून को कई इलाकों में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया है।

बिजली वितरण कंपनी ने बिजली कटौती का जो शेड्यूल जारी किया है, उसके अनुसार रखरखाव, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर बदलने और नई अंडरग्राउंड केबल कनेक्शन से जुड़े कार्यों के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली कटौती की जाएगी।

द्वारका में 2 घंटे का पावरकट

दिल्ली में द्वारका डिवीजन के अंतर्गत सेक्टर-16ए स्थित हरि विहार क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पावर कट रहेगा। यहां नई अंडरग्राउंड एलटी केबल कनेक्शन का काम किया जाएगा। वहीं बिंदापुर के उत्तम विहार के ब्लॉक-डी में सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक एलटी एसीबी रखरखाव कार्य के चलते बिजली कटौती निर्धारित की गई है।

उत्तम नगर में 3 घंटे नहीं आएगी बिजली

उधर खानपुर डिवीजन के अंतर्गत संगम विहार के ब्लॉक एफ-2 में सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक सीटी, पीटी और डीटी मीटर के रखरखाव कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जनकपुरी के ब्लॉक सी-6ए क्षेत्र में एलटी पोल क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली कटौती होगी। वहीं विकासपुरी डिवीजन के अंतर्गत जेजे कॉलोनी, उत्तम नगर में ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

    नजफगढ़ और हस्तसाल में 2 घंटे का पावरकट

    नजफगढ़ क्षेत्र में भी दो स्थानों पर ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस का कार्य प्रस्तावित है। नंदा एन्क्लेव, न्यू गोपाल नगर और हैबतपुरा एक्सटेंशन में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रह सकती है। मोहन गार्डन डिवीजन के तहत हस्तसाल स्थित जैलदार एन्क्लेव के ब्लॉक के-6 में नई अंडरग्राउंड एलटी केबल कनेक्शन कार्य के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली कटौती होगी।

    DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
    DWARKA14:00-16:00LT CIRCUIT-NEW U/G LT CABLE CONNECTIONHARI VIHAR SECTOR 16A DWARKA,
    KHANPUR11:00-12:30TRANSFORMER-MAINTENANCE OF CT, PT AND DT METERBLOCK F 2 SANGAM VIHAR,
    JANAKPURI11:00-13:00LT CIRCUIT-POLE DAMAGEBLOCK C 6A JANAK PURI,
    VIKASPURI11:00-14:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTJJ COLONY UTTAM NAGAR,
    JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEBLOCK B NANDA ENCLAVE NEW GOPAL NAGAR NAJAFGARH,
    DWARKA10:00-11:30LT ACB-LT MAINTENANCEBLOCK D UTTAM VIHAR BINDAPUR,
    JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEHAIBUTPURA EXTENSION HAIBUTPUR,
    MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NEW U/G LT CABLE CONNECTIONBLOCK K 6 ZAILDAR ENCLAVE HASTSAL,
    PALAM08:00-09:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK H SITAPURI PART 2 SITAPURI,
    PALAM08:00-10:00TRANSFORMER-ROUTINE MAINTENANCEBLOCK C VINODPURI VIJAY ENCLAVE MAHAVIR ENCLAVE,
    SARITA VIHAR08:00-10:00RMU-MAINTENANCEGAUTAMPURI AWAS BADARPUR,

    पालम क्षेत्र में भी होगी बिजली कटौती

    पालम क्षेत्र में भी दो अलग-अलग कार्यों के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। सीतापुरी पार्ट-2 के ब्लॉक-एच में सुबह 8 बजे से 9:30 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन का कार्य किया जाएगा, जबकि विजय एन्क्लेव और महावीर एन्क्लेव के विनोदपुरी ब्लॉक-सी में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक ट्रांसफॉर्मर की नियमित मेंटेनेंस होगी, जिसके चलते बिजली बाधित रहेगी।

    इसके अलावा सरिता विहार डिवीजन के अंतर्गत बदरपुर स्थित गौतमपुरी आवास क्षेत्र में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि बिजली से जुड़े सभी कार्य समय पर कर लें। छत पर रखी टंकी में भी पानी भर लें, क्योंकि बिजली जाने पर मोटर नहीं चलेगी और इतनी गर्मी में पानी के बिना दिक्कत हो सकती है।

    देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Digpal Singh
    दिगपाल सिंह author

    दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

    End of Article