शहर

कल का पावरकट (Power Cut 29 May 2026): नजफगढ़, जनकपुरी, साकेत, सरिता विहार और इन इलाकों में 4 घंटे तक गुल रहेगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 29 May, 2026: प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली के नजफगढ़, जनकपुरी, साकेत और सरिता विहार सहित कई इलाकों में कल कई घंटों तक बिजली कटौती रहेगी। यहां देखें किन इलाकों में पावर कट रहेगा, समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट यहां है।

Image

दिल्ली के कई इलाकों में कल बिजली कटौती का शेड्यूल जारी

Delhi Power Cut Schedule 29 May, 2026: दिल्ली में इन दिनों प्रचंड गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। ऐसे में बिजली की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच बिजली की कटौती से भी लोग अक्सर परेशान नजर आते हैं। इतनी ज्यादा गर्मी के कारण बिजली की ट्रांसमिशन लाइन, ट्रांसफार्मर आदि पर बहुत अधिक दबाव पड़ता है। इतनी गर्मी के बीच पावर कट से परेशानियां काफी बढ़ जाती हैं। लेकिन दिल्ली में बिजली वितरण कंपनी BSES ने कल यानी शुक्रवार 29 मई के लिए पावरकट का शैड्यूल जारी कर दिया है। कल से वीकेंड भी शुरू हो रहा है, चलिए जानते हैं कल किन-किन इलाकों में और कब बिजली की कटौती की जाएगी।

BSES के अनुसार राजधानी दिल्ली के अलग-अलग डिवीजनों में मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट जैसे कार्यों के चलते कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। भीषण गर्मी के बीच होने वाली इस बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतें हो सकती हैं।

निजामुद्दीन डिवीजन में होगी बिजली कटौती

बिजली विभाग के अनुसार निजामुद्दीन डिवीजन में शुक्रवार दोपहर 1:29 बजे से 2:14 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस कार्य के कारण प्रगति मैदान इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। साकेत डिवीजन के पॉकेट-सी फेज-1 शेख सराय इलाके में सुबह 10:05 बजे से 11:05 बजे तक आरएमयू में गैस प्रेशर कम होने की वजह से बिजली कटौती की जाएगी।

अशोक नगर में 4 घंटे का पावर कट रहेगा

जनकपुरी डिवीजन में दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ब्लॉक-4 सुभाष नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक एलटी सर्किट नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। वहीं ब्लॉक-1 अशोक नगर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफॉर्मर बदलने का कार्य चलेगा, जिसके चलते आसपास के क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

हस्तसाल और मंडेला कलां गांव में दो घंटे का शट डाउन

मोहन गार्डन डिवीजन के फेज-5 ओम विहार हस्तसाल इलाके में कल सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नेटवर्क अपग्रेडेशन कार्य के चलते बिजली कटौती होगी। इसी तरह जाफरपुर डिवीजन के मंडेला कलां गांव और कैर गांव में ट्रांसफॉर्मर की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
NIZAMUDDIN13:29-14:14RMU-MAINTENANCEPRAGATI MAIDAN,
SAKET10:05-11:05RMU-LOW PRESSURE OF GAS IN RMUPOCKET C PHASE I SHEIKH SARAI,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBLOCK 4 SUBHASH NAGAR,
MOHAN GARDEN10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONPHASE 5 OM VIHAR HASTSAL,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEMANDHELA KALAN VILLAGE,KAIR VILLAGE,
NAJAFGARH09:00-11:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONMAHESH GARDEN NANU RAM PARK NAJAFGARH,
NAJAFGARH09:00-11:00TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONJHATIKARA,
JANAKPURI09:00-13:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTBLOCK 1 ASHOK NAGAR,
SARITA VIHAR08:00-10:00TRANSFORMER-TRANSFORMER REPLACEMENTMITHAPUR,

सरिता विहार में दो घंटे गुल रहेगी बिजली

नजफगढ़ डिवीजन में महेश गार्डन, नानू राम पार्क और झटीकरा इलाके में सुबह 9 बजे से 11 बजे तक ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इस दौरान इन इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यही नहीं सरिता विहार डिवीजन के मिथापुर इलाके में सुबह 8 से 10 बजे तक ट्रांसफॉर्मर रिप्लेसमेंट कार्य के चलते बिजली कटौती निर्धारित की गई है।

बिजली कटौती के दौरान आपको दिक्कत न हो, इसलिए अपने जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पहले से चार्ज कर लें और बिजली से जुड़े सभी जरूरी कार्य समय रहते निपटा लें। छत पर लगी पानी की टंकी में पानी भी चढ़ा लें, क्योंकि बिजली नहीं आने पर आप मोटर भी नहीं चला पाएंगे। दिल्ली में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और तापमान लगातार 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। ऐसे में कुछ घंटों की बिजली कटौती भी आपके लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए जरूरी ऐहतियात बरतें और तैयारी कर लें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article