Delhi Power Cut (कल का पावरकट 24 अक्टूबर 2026): जनकपुरी, मयूर विहार, नंद नगरी और आरके पुरम सहित इन इलाकों में गुल रहेगी बत्ती

Delhi Power Cut Schedule 24 October, 2026: राजधानी दिल्ली में शनिवार 24 अक्टूबर को कई इलाकों में घंटों तक बिजली कटौती होगी। जानें जनकपुरी, मयूर विहार, साकेत और अन्य किन क्षेत्रों में कब और कितनी देर तक पावरकट रहेगा।

Delhi Power Cut Schedule 24 October, 2026: वीकेंड पर आपने भी कई तरह के प्रोग्राम बनाए होंगे। अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो बता दें कि शनिवार 24 अक्टूबर को भी राजधानी के कई इलाकों में घंटों तक बिजली कटौती होगी। हालांकि, दिल्ली से सटे गुरुग्राम और नूंह में बिजली कर्मियों की हड़ताल के चलते इन दिनों बिजली बिजली संकट बना हुआ है। लेकिन दिल्ली में बिजली वितरण कंपनियों ने कुछ अन्य वजहों से पावरकट का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के चांदनी चौक, मयूर विहार, कृष्णा नगर, विवेक विहार, जनकपुरी, वसंत कुंज, साकेत, नजफगढ़, पालम और विकासपुरी समेत कई क्षेत्रों में बिजली कटौती निर्धारित है।

Delhi Power Cut 24th October

दिल्ली के इन इलाकों में शनिवार को घंटों तक गुल रहेगी बत्ती

बिजली वितरण कंपनियों BSES यमुना पावर लिमिटेड (BYPL) और BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने शटडाउन शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में बिजली कुछ घंटों के लिए बंद रह सकती है। BYPL के तहत कई इलाकों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। वहीं, BRPL के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5:10 बजे तक अलग-अलग समय पर शटडाउन निर्धारित है। बिजली कंपनियों ने यह काम रखरखाव, ट्रांसफॉर्मर की जांच, नेटवर्क अपग्रेडेशन और सिस्टम में सुधार के लिए तय किया है।

End of Feed