कल का पावरकट (Power Cut 16 May 2026): विकासपुरी, टैगोर गार्डन, जनकपुरी और मुंडका सहित दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 16 May, 2026: दिल्ली में शनिवार 16 मई को हौज खास, द्वारका, जनकपुरी, मुंडका, मुनीरका सहित 25 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। यहां देखें पावर कट का समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

Delhi Power Cut Schedule 16 May, 2026: प्रचंड गर्मी के इन दिनों में पंखे, कूलर और एसी के बिना रह पाना नामुमकिन सा लगता है। ऐसे में अगर बिजली भी चली जाए तो लगता है जान ही चली जाएगी। ऊपर से दिल्ली जैसे शहरों में बिजली के भरोसे ही पानी भी छत में लगी टंकी तक पहुंचता है। बिजली की कटौती होने पर पानी की किल्लत भी हो सकती है। कल यानी शनिवार 16 मई के लिए बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं शनिवार को दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी और क्यों?

Delhi Power Cut 16th May

दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाकों में कल कई घंटे तक पावर कट रहेगा

बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक BSES और Tata Power DDL दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस और फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन का काम करेंगी। ऐसे में शनिवार को राजधानी के 25 से अधिक इलाकों के लोगों को पहले से तैयारी करके रखने की सलाह दी गई है।

End of Feed