शहर

कल का पावरकट (Power Cut 16 May 2026): विकासपुरी, टैगोर गार्डन, जनकपुरी और मुंडका सहित दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाकों में रहेगी बिजली कटौती, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 16 May, 2026: दिल्ली में शनिवार 16 मई को हौज खास, द्वारका, जनकपुरी, मुंडका, मुनीरका सहित 25 से अधिक इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी। यहां देखें पावर कट का समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट

Image

दिल्ली के 25 से ज्यादा इलाकों में कल कई घंटे तक पावर कट रहेगा

Delhi Power Cut Schedule 16 May, 2026: प्रचंड गर्मी के इन दिनों में पंखे, कूलर और एसी के बिना रह पाना नामुमकिन सा लगता है। ऐसे में अगर बिजली भी चली जाए तो लगता है जान ही चली जाएगी। ऊपर से दिल्ली जैसे शहरों में बिजली के भरोसे ही पानी भी छत में लगी टंकी तक पहुंचता है। बिजली की कटौती होने पर पानी की किल्लत भी हो सकती है। कल यानी शनिवार 16 मई के लिए बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। चलिए जानते हैं शनिवार को दिल्ली के किन-किन इलाकों में बिजली कटौती रहेगी और क्यों?

बिजली वितरण कंपनियों की तरफ से जारी शेड्यूल के मुताबिक BSES और Tata Power DDL दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में मरम्मत, नेटवर्क अपग्रेडेशन, ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस और फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन का काम करेंगी। ऐसे में शनिवार को राजधानी के 25 से अधिक इलाकों के लोगों को पहले से तैयारी करके रखने की सलाह दी गई है।

बिजली कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में हौज खास, ओखला, जसोला विहार, विकासपुरी, खानपुर, मुनीरका, टैगोर गार्डन, पालम, मोहन गार्डन, जनकपुरी, जाफरपुर और मुंडका शामिल हैं।

एंड्रयूज गंज में चार घंटे की बिजली कटौती

हौज खास के एंड्रयूज गंज इलाके में दोपहर 3:16 बजे से शाम 7:16 बजे तक ट्रांसफॉर्मर में ऑयल लीकेज के कारण बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जबकि ओखला डिस्पोजल एरिया और जसोला विहार में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

DIVISIONTIME(HRS)REASONAREA
HAUZKHAS15:16-19:16TRANSFORMER-OIL LEAKAGEAndrews Ganj,
NEWFRIENDSCOLONY12:00-15:00TRANSFORMER-HT BUSHING DAMAGEOkhla Disposal Area Jasola Vihar,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONVikaspuri Extn,
KHANPUR11:05-12:35LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock B Chungi No 1 Kotla Mahingiran Lal Kuan,
HAUZKHAS11:05-11:50RMU-MAINTENANCEHKSHTC:TIFAC BLDG QUTUB IND. AREA
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNangli Vihar,
R.K.PURAM11:05-13:05RMU-MAINTENANCEBlock BD Munirka,Block F Munirka,Munirka,Block BC Munirka,
NANGLOI11:05-14:05TRANSFORMER-NETWORK UPGRADATIONNAGDAL SINGH SSTN NEAR ABCHAL
TAGOREGARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONChaukhandi Vishnu Garden,
TAGOREGARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock AE Tagore Garden Tagore Garden Extension,
PALAM11:00-13:00LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGBlock E Sitapuri Part 1 Sitapuri,
MOHANGARDEN11:00-14:00HVDS-MAINTENANCERaza Pur Khurd Vikas Nagar,Razapur Khurd,
MOHANGARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-MAINTENANCERaza Pur Khurd Vikas Nagar,
TAGOREGARDEN11:00-13:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock WZ Mukerji Park Chaukhandi Vishnu Garden,
KHANPUR11:00-12:30LT ACB-FLASH IN ACBBlock F Vishwakarma Colony Pulpehladpur,
MOHANGARDEN11:00-13:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEPhase 2 Om Vihar Nawada,
PALAM11:00-12:30LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock D Sector 8 Dwarka,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-MAINTENANCEBlock A 2B Asalatpur Village Janak Puri,
JAFFARPUR10:00-12:0011KV FEEDER-PREVENTIVE MAINTENANCEGhuman Hera Jainpur Village,Daryapur Khurd Village,Sherpur Deri,Jain Pur Village,Sherpur Extention,Asalatpur Khawad,
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEJFRSHYAM ENCLAVE FSS
JAFFARPUR10:00-12:00TRANSFORMER-PREVENTIVE MAINTENANCEMandhela Khurd Village,
VIKASPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock AG 1 Vikas Puri,
JANAKPURI10:00-12:00LT CIRCUIT-NETWORK UPGRADATIONBlock C 2D Janak Puri,
MUNDKA09:00-11:00LT CIRCUIT-LT ACB REPLACEMENTBlock C Tyagi Vihar Mundka,
MUNDKA09:00-10:30LT CIRCUIT-NEW LTAB CIRCUIT LAYINGTilangpur Kotla,

जनकपुरी-विकासपुरी में 3 घंटे तक का पावर कट

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों में मेंटेनेंस कार्य के चलते पावर सप्लाई बाधित रहेगी। मुनीरका के ब्लॉक बीडी, बीसी और एफ में सुबह 11:05 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक आरएमयू मेंटेनेंस होगा। द्वारका सेक्टर-8, सीतापुरी, जनकपुरी और विकासपुरी के कई ब्लॉकों में भी 2 से 3 घंटे तक बिजली कटौती का शेड्यूल जारी किया गया है।

नांगलोई में 3 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

पश्चिमी दिल्ली के मुंडका, मोहन गार्डन और नांगलोई इलाके भी शनिवार को बिजली कटौती की जद में रहेंगे। नांगली विहार, विकासपुरी एक्सटेंशन और आसपास के क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11:05 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी। वहीं मोहन गार्डन के रजापुर खुर्द और ओम विहार फेज-2 में भी अलग-अलग समय पर बिजली बंद रहेगी।

केशवपुरम में 2 घंटे का पावर कट

उत्तरी दिल्ली में टाटा पावर-डीडीएल ने भी केशवपुरम और मॉडल टाउन जोन में फॉल्टी एसेट रेक्टिफिकेशन का काम तय किया है। केशवपुरम के सी-12 साइड में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक, जबकि टूल रूम इंस्टीट्यूट क्षेत्र में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। मॉडल टाउन के एच-3 ब्लॉक में भी सुबह 10 बजे से 12 बजे तक बिजली नहीं आएगी।

DisttZoneDESCRIPTIONDate Time fromDate Time toArea affectedTotal Duration (in Hrs)
KESAHAVPURAM502FAULTY ASSET RECTIFICATION16.05.26 11:0016.05.26 13:00PART OF TOOL ROOM INSTITUTE2
KESAHAVPURAM509FAULTY ASSET RECTIFICATION16.05.26 08:0016.05.26 10:00PART OF C-12 SIDE2
MODEL TOWN505FAULTY ASSET RECTIFICATION16.05.26 10:0016.05.26 12:00PART OF H-3 BLOCK2

दिल्ली के लोगों से अपील

ऐसे में लोगों से अपील की जाती है कि वह बिजले से जुड़े अपने सभी काम पहले ही कर लें। पानी स्टोर कर लें, मोबाइल और जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पहले से चार्ज रखें और लिफ्ट के इस्तेमाल को लेकर खास तौर पर सावधानी बरतें। घर में बिजली नहीं है और बाहर प्रचंड गर्मी है, ऐसे में दोपहर के समय बाहर न निकलें, ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और स्वयं को हाइड्रेट रखें।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh
दिगपाल सिंह author

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी... और देखें

End of Article