कल का पावरकट (Power Cut 1 May 2026): साकेत, बवाना, मोहन गार्डन सहित इन इलाकों में कल कई घंटे नहीं आएगी बिजली, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Schedule 1 May, 2026: दिल्ली के कई इलाकों में कल विभिन्न कार्यों के चलते बिजली कटौती रहेगी। यहां देखें समय और क्षेत्रों की पूरी लिस्ट।

Delhi Power Cut Schedule 1 May, 2026: मई का महीना मतलब गर्मी का प्रचंड प्रहार। वैसे भी इन दिनों दिल्ली में प्रचंड गर्मी पड़ ही रही है। पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के चलते जरूर आंधी और बारिश के कारण गर्मी से जरूर कुछ राहत मिली है। लेकिन तापमान में बहुत बड़ा बदलाव अब भी नहीं आया है। प्रचंड गर्मी के बीच बिजली भी चली जाए तो फिर न एसी चलेगा और न ही कूलर पंखा। ऐसे में दिल्ली की गर्मी झेलना और भी मुश्किल हो जाता है। कल यानी शुक्रवार 1 मई को दिल्ली के कई इलाकों में घंटों तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली की कटौती (Power Cut) के चलते आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए समय अभी नोट कर लें और सभी जरूरी इंतजाम भी करके रख लें।

Delhi Power Cut 1st May

शुक्रवार 1 मई को दिल्ली के इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती

दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों BSES और Tata Power DDL ने शुक्रवार 1 मई को बिजली कटौती का पूरा शेड्यूल जारी किया है। बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार यह कटौती रखरखाव और नेटवर्क अपग्रेडेशन के कारण की जा रही है। प्रभावित इलाकों में मोहन गार्डन, साकेत और बावाना जैसे इलाके शामिल हैं।

End of Feed