दिल्ली की आबादी 2.3 करोड़ पार, जनगणना के पहले चरण में खुलासा; 15 साल में जनसंख्या ने लगाई लंबी छलांग

जनगणना 2027 के पहले चरण में दिल्ली की आबादी करीब 2.3 करोड़ दर्ज की गई है। राजधानी की जनसंख्या 2011 के मुकाबले 37.5 प्रतिशत बढ़ी है। सर्वे में उत्तर-पूर्वी दिल्ली सबसे अधिक आबादी वाला जिला रहा।

Delhi Population Growth: दिल्ली की आबादी में पिछले 15 सालों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। जनगणना 2027 के पहले चरण में राजधानी की जनसंख्या 2.30 के पार पहुंच गई है। यह 2011 की जनगणना के मुकाबले 37.5 प्रतिशत अधिक है। सर्वे के दौरान 75 लाख से अधिक मकानों और लगभग 55 लाख परिवारों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ये आंकड़े स्थायी नहीं हैं, अंतिम जनसंख्या आंकड़े फरवरी 2027 में जारी किए जाएंगे।

Population

सांकेतिक फोटो

दिल्ली के 13 जिलों में कितनी आबादी?

जनगणना 2027 के पहले चरण में हुए सर्वे के दौरान दिल्ली के 13 जिलों में रहने वाले 2,30,78,796 निवासियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं 2011 की जनगणना के दौरान 1.68 करोड़ आबादी दर्ज की गई थी। जनगणना का पहला चरण 16 मई से 14 जून तक जारी रहा। इस दौरान गणनाकर्मियों ने दिल्ली के 75,98,982 मकानों और 54,98,560 परिवारों का सर्वेक्षण किया। इस काम को 45,863 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के जरिए पूरा किया गया। एक हाउस लिस्टिंग ब्लॉक में औसतन 180 मकान शामिल होते हैं। इस व्यापक सर्वे में 50 हजार से अधिक कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया गया था।

End of Feed