पश्चिमी जिले में दिल्ली पुलिस का ‘विमुक्त’ अभियान, पार्कों से नशाखोरी-अपराध पर सख्ती

पश्चिमी जिले के 265 पार्कों का सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान अंधेरे वाले स्थान, खराब लाइटें, टूटे गेट और बिना नियंत्रण वाले प्रवेश और निकास मार्ग जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ काम किया जा रहा है।

Delhi Police: दिल्ली पुलिस के पश्चिमी जिले ने पार्कों को नशा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने के लिए 'विमुक्त' नाम से सामुदायिक पुलिसिंग अभियान शुरू किया है। इस अभियान में आरडब्ल्यूए, एमडब्ल्यूए और स्थानीय लोग पुलिस के साथ मिलकर असामाजिक गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक, अभियान के तहत पुलिस की मदद करने वाले लोगों को 'पार्क मित्र' बनाया गया है। ये पार्क मित्र अपने इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दे रहे हैं और पार्कों में सुरक्षित माहौल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।

delhi police

पश्चिमी जिले में दिल्ली पुलिस का ‘विमुक्त’ अभियान।

'विमुक्त चौपाल' भी आयोजित की जा रही

पश्चिमी जिले के 265 पार्कों का सर्वे किया गया है। सर्वे के दौरान अंधेरे वाले स्थान, खराब लाइटें, टूटे गेट और बिना नियंत्रण वाले प्रवेश और निकास मार्ग जैसी समस्याएं सामने आई हैं। इन कमियों को दूर करने के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ काम किया जा रहा है। पुलिस और लोगों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के लिए हर थाना क्षेत्र में रोजाना दो पार्कों में शाम छह बजे से रात नौ बजे तक 'विमुक्त चौपाल' भी आयोजित की जा रही है। इन बैठकों में लोग और पार्क मित्र नशाखोरी, शराब पीने और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।

End of Feed