दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, आरोपी की ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी और पहले उससे पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया। जांच एजेंसियों के सूत्रों का कहना है कि संदिग्ध को सोशल मीडिया के माध्यम से कट्टरपंथी बनाया गया और आतंकी नेटवर्क में शामिल किया गया था। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का संपर्क किन-किन लोगों से था और क्या उसका कोई संबंध गुजरात में पहले गिरफ्तार किए गए जैश के आतंकी से भी है।
दिल्ली में जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार (सांकेतिक चित्र)
सोशल मीडिया पर निगरानी के बाद हुई गिरफ्तारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, स्पेशल सेल की टीम लंबे समय से संदिग्ध की सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी बनाए हुए थी। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उसकी संदिग्ध हरकतों और संपर्कों की जानकारी मिलने के बाद उसे जांच के दायरे में लिया गया।
खबर अपडेट की जा रही है...
