CJP प्रदर्शन के दौरान हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बयान, सोशल मीडिया पर फेक वीडियो पोस्ट किए गए, अफवाहों पर भरोसा न करें

डीसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक, फर्जी एवं डीपफेक वीडियो पर दिल्ली पुलिस की नजर है और वे फर्जी पोस्ट्स का फैक्टचेक भी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने लोगों से प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारियों पर तुरंत भरोसा न करने की अपील की।

Delhi Police PC on Delhi violence: राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बयान जारी किया। डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने कहा कि 20 जुलाई की हिंसा और उसके बाद सोशल मीडिया पर गलत, भ्रामक और एआई से निर्मित डीपफेक वीडियो पोस्ट किए गए। ऐसा लोगों को गुमराह और उकसाने के लिए किया गया। डीसीपी ने कहा कि सोशल मीडिया की भ्रामक, फर्जी एवं डीपफेक वीडियो पर दिल्ली पुलिस की नजर है और वे फर्जी पोस्ट्स का फैक्टचेक भी कर रही है। पुलिस अधिकारी ने लोगों से प्रदर्शन पर सोशल मीडिया पर दी जा रही जानकारियों पर तुरंत भरोसा न करने की अपील की।

delhi police

दिल्ली हिंसा पर पुलिस की पीसी।

'सोशल मीडिया जानकारी पर तुरंत भरोसा न करें'

पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया खास तौर पर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया में कई बार असत्य, भ्रमक और गुमराह करने वाले पोस्ट शेयर किए गए, इससे कानून व्यवस्था में प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। किसी भी जानकारी पर भरोसा करने से पहले या शेयर करने से पहले फैक्ट चेक करना जरूरी है। दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रखी हुई है क्योंकि गुमराह करने वाली पोस्ट एवं जानकारी साझा की जा रही है।

End of Feed