Delhi: पकड़ने गए थे बाल मजदूरी, मिल गया एक्सपायर्ड फूड बेचने वाला रैकेट; पुलिस और FSSAI की छापेमारी के बाद 7 गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने ओखला में एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स की डेट बदलकर उन्हें दोबारा बाजार में बेचने वाले एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। थम्स अप, हॉर्लिक्स, मैगी जैसे ब्रांड्स के 20 लाख के सामान बरामद हुए हैं।

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में आम जनता की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वाले एक बेहद सनसनीखेज और बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांडों के एक्सपायर्ड फूड प्रोडक्ट्स की एक्सपायरी डेट बदलकर उन्हें दोबारा नए पैकेट में बाजार में बेचने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। ओखला इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II में की गई इस बड़ी छापेमारी में पुलिस ने 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के एक्सपायर्ड और मिलावटी उत्पाद बरामद किए हैं।

Delhi Police Okhla Raid expired food

20 लाख से अधिक का फर्जी माल बरामद

बाल मजदूरी की सूचना पर गई थी टीम, सामने आया बड़ा घोटाला

दिल्ली पुलिस के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई ACP अनिल शर्मा के सुपरविजन में ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाने की टीम द्वारा की गई। दरअसल, पुलिस को परिसर में बाल श्रम होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद SDM (बदरपुर), भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI), और गैर सरकारी संगठन 'मिशन मुक्ति' के साथ मिलकर 'M/s वेस्टेंड कॉरपोरेशन प्राइवेट लिमिटेड' के ठिकानों पर संयुक्त छापेमारी की गई। हालांकि, तलाशी के दौरान कोई नाबालिग तो नहीं मिला, लेकिन अधिकारियों के सामने एक ऐसा संगठित धंधा आ गया जिसने सबके होश उड़ा दिए।

End of Feed