INDIA ब्लॉक की रैली के बाद दिल्ली पुलिस का एक्शन, 22 प्रदर्शनकारियों पर FIR; जंतर-मंतर कूच का था प्लान

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली के बाद जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की कोशिश करने वाले 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। मिंटो रोड पर पुलिस ने मार्च रोककर सभी को हिरासत में लिया था।

दिल्ली : दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली के बाद पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन लोगों को रविवार को रामलीला मैदान से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की कोशिश के दौरान हिरासत में लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने निर्धारित अनुमति के दायरे से बाहर जाकर मार्च निकालने का प्रयास किया था।

INDIA Bloc Rally

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की रैली (फाइल फोटो-Rahul Gandhi)

दरअसल, INDIA ब्लॉक के नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की थी। इस दौरान चुनाव आयोग के कामकाज और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध जताया गया। पुलिस के अनुसार, रैली के आयोजन के लिए अनुमति ली गई थी, लेकिन वहां से जंतर-मंतर की ओर मार्च निकालने की अनुमति नहीं थी।

End of Feed