Delhi Encounter: लाजपत नगर में देर रात एनकाउंटर, 113 मुकदमों वाला अपराधी दबोचा गया; साथी भी गिरफ्तार

दिल्ली में सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में एक पर 113 और दूसरे पर 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Delhi Police Encounter: दिल्ली में सोमवार देर रात दक्षिण-पूर्वी जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की, उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। दोनों गिरफ्तार आरोपियों में से एक पर 113 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उनके पास से हथियार और कारतूस भी बरामद किए।

Delhi Encounter

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर बिछाया गया जाल

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान परमोद कुमार उर्फ टुटन और उसके साथी राजेश के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर जल विहार इलाके में पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर लाजपत नगर थाना पुलिस, स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) की संयुक्त टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी कर दी।

End of Feed