Delhi News: फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़, गाजियाबाद से दबोचा गया मास्टरमाइंट, कई गैंगस्टरों से जुड़े तार

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने फर्जी पासपोर्ट रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज रैकेट से जुड़े वांछित व घोषित अपराधी हरदेश उर्फ सोनू को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। वह स्पेशल सेल के एक मामले में अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया जा चुका था।

Delhi News: दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की सेंट्रल रेंज टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फर्जी दस्तावेज और फर्जी पासपोर्ट रैकेट से जुड़े एक वांछित और घोषित अपराधी हरदेश उर्फ सोनू उर्फ आरपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्पेशल सेल में दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था और अदालत द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया जा चुका था।

CRIME

दिल्ली में फर्जी पासपोर्ट दिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी पर इन धाराओं में केस दर्ज

दिल्ली पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरोपी हरदेश उर्फ सोनू के खिलाफ एफआईआर नंबर 181/25 थाना स्पेशल सेल में दर्ज है। इस मामले में आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59, बीएनएसएस की धारा 318/335/336(3)/337/241/61(2) और पासपोर्ट एक्ट की धारा 12 के तहत केस दर्ज है। कोर्ट ने 16 जनवरी 2026 को आरोपी को घोषित अपराधी करार दिया था। इसके बाद विश्वसनीय गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को गाजियाबाद से दबोच लिया।

End of Feed