Rohtak News: हरियाणा के रोहतक जिले से सोमवार को एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-9 पर एक कार से दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव मिला है। राहगीरों की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया है। मृतक की पहचान आसौदा गांव निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के पद पर आदर्श नगर थाने में तैनात बताया जा रहा है।
कार में मिला दिल्ली पुलिस जवान का शव
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Hathras News: हरियाणवी आर्टिस्ट डिंपल चौधरी से मंच पर बदसलूकी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
ढाबे के पास खड़ी कार में मिला शव
यह घटना नेशनल हाईवे-9 पर सांपला इलाके की है। जानकारी के अनुसार, संदिग्ध कार कनक ढाबे के पास हाईवे किनारे खड़ी थी। जब काफी देर तक कार में कोई हलचल नहीं दिखी तो राहगीरों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर कार की जांच की गई तो अंदर एक व्यक्ति अचेत हालत में मिला, जिसकी बाद में मौत की पुष्टि हुई।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, TMC राज्यसभा सांसद सुखेंदु रॉय ने पार्टी छोड़ी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जवान की अचानक मौत की खबर से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक जांच में दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
