Delhi News: दिल्ली में पाकिस्तान से जुड़े आतंकी-अपराधी मॉड्यूल का पर्दाफाश; सात गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में सक्रिय एक कथित पाकिस्तान-समर्थित आतंकी और संगठित अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के जरिए दिल्ली-एनसीआर में आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में जुटा था। पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से कई संभावित आपराधिक और आतंकवादी साजिशों को समय रहते विफल कर दिया गया।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में सक्रिय पाकिस्तान से जुड़े कथित आतंकी और संगठित अपराध मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर सीमा पार बैठे आकाओं के इशारे पर दिल्ली-एनसीआर में हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी करने का आरोप है। एक अधिकारी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और उसके सहयोगी अजमल गुज्जर के लिए काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरोह क्षेत्र में अवैध हथियार, कारतूस और नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल था। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले मोहित उर्फ योगी (26), अनस उर्फ अनस त्यागी (26), दीपक अगरोला (38), आरिफ (30), जतन (29), साबिर (30) और पंजाब में फतेहगढ़ निवासी करनवीर सिंह (26) के तौर पर हुई है।

Delhi Terror Module Bust

दिल्ली पुलिस ने हथियार-नशीले पदार्थों के बड़े नेटवर्क का किया खुलासा (प्रतीकात्मक फोटो)

दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आपराधिक और आतंकी गतिविधि

जांचकर्ताओं ने यह भी पाया कि मॉड्यूल के सदस्यों ने दिल्ली, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में कई जगहों की कथित तौर पर टोह ली थी, जिससे आपराधिक या आतंकवाद-संबंधी गतिविधियों को अंजाम देने की संभावित साजिश को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। पुलिस के मुताबिक, मई में मिली खुफिया जानकारी से संकेत मिला कि भट्टी और गुज्जर स्थानीय गुर्गों के जरिए दिल्ली-एनसीआर में बड़ी आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने जांच शुरू की और जाल बिछाया, जिससे गिरोह के एक प्रमुख सदस्य मोहित उर्फ योगी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मोहित के पास से अवैध हथियार और पाकिस्तान स्थित आकाओं के साथ उसके कथित संबंधों की ओर इशारा करने वाले डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

End of Feed