दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन; पाकिस्तानी गैंगस्टर से जुड़े दो सदस्य गिरफ्तार, टारगेट किलिंग और ग्रेनेड अटैक का था प्लान

दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े एक आपराधिक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो दिल्ली NCR में बड़ी वारदातों की साजिश रच रहे थे।

Delhi News: दिल्ली पुलिस ने आईएसआई के लिए काम करने वाले पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े एक आपराधिक मॉड्यूल का भंड़ाफोड़ करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इन गिरफ्तारियों से शहजाद भट्टी द्वारा दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गोलीबारी/ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग करने के लिए रची गई एक आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है। उनके मुताबिक, आरोपियों की पहचान मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 21 वर्षीय राजवीर तथा 19 साल के विवेक बंजारा के तौर पर हुई है।

Two criminals linked to Pakistani gangster Shahzad Bhatti arrested in Delhi (Symbolic Photo)

दिल्ली में पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े दो अपराधी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक फोटो)

ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग की साजिश

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) प्रवीण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर शहजाद भट्टी और आईएसआई के अन्य एजेंट, भारत के कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर, दिल्ली NCR और आसपास के इलाकों में ग्रेनेड हमले और टारगेट किलिंग को अंजाम देने की आपराधिक साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद पिछले महीने यानी 31 मार्च को भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

End of Feed