दिल्ली में नकली ENO और FeviKwik फैक्ट्री का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किए दो आरोपी

Delhi Ghonda News: दिल्ली के घोंडा में नकली ENO के दो गोदाम और नांगलोई के अमन पुरी में अवैध पैकिंग फैक्ट्री पकड़ी है। क्राइम ब्रांच ने नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।

Delhi News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली ENO और FeviKwik बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घोंडा में नकली ENO के दो गोदाम और नांगलोई के अमन पुरी में अवैध पैकिंग फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों नवीन सिंघल और बलराज बंसल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 1,97,856 पैकेट नकली ENO बरामद किए हैं, जबकि 310 किलो से ज्यादा खुले भरे हुए पाउच मिले हैं। खुले पाउच की संख्या करीब 4 लाख बताई गई है। नकली ENO बनाने में इस्तेमाल होने वाला करीब 200 किलो साइट्रिक एसिड भी जब्त किया गया है।

Fake ENO

फेक ईनो और फेवीक्विक फैक्ट्री का भंडाफोड़ (फोटो साभार- TNN)

पुलिस ने बरामद किए नकली MDH मसाले

पुलिस ने नकली FeviKwik के 1,12,560 पाउच भी बरामद किए हैं। MDH मसाले समेत दूसरे नामी ब्रांडों की पैकिंग सामग्री भी मिली है। फैक्ट्री में नकली सामान की पैकिंग के लिए इलेक्ट्रिक मशीन और सीलिंग गन का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, नवीन सिंघल नकली सामान की बिक्री करता था, जबकि बलराज बंसल नकली उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग और पैकिंग करता था। दोनों आरोपियों की पहले भी इसी तरह के मामलों में संलिप्तता सामने आई है।

End of Feed